कोविड-19 महामारी के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले 45 सदस्यीय दल को CM धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

उत्तराखंड के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ एक बार फिर हुआ है। 45 सदस्यीय दल को विधिवत रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यात्रा दल के सदस्यों से मिलकर मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कोविड-19 महामारी के बाद यह पहला अवसर है, जब उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा प्रारंभ की गई है। यह न केवल आस्था और अध्यात्म का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है। यात्रा की पुनः शुरुआत से न केवल तीर्थाटन को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन उद्योग, रोज़गार, और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी इस बात की जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने लिखा

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय॥
टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 45 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दल में शामिल सदस्यों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
कोरोना महामारी के बाद यह पहला अवसर है जब उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा पुनः प्रारंभ हुई है। इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत से प्रदेश में तीर्थाटन और पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त आधार प्राप्त होगा। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और क्षेत्रीय विकास का संगम है।

Vishal Sharma