हल्द्वानी। मौरनिंग वॉकर वेलफेयर क्लब एवं सुबह सैर के साथियों के सहयोग से दिनांक 3 मई को मेजर शहीद चन्द्रशेखर मिश्रा पार्क में उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी की ओर से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
शिविर को सफल बनाने में मौरनिंग वॉकर क्लब के अध्यक्ष हरीश चन्द्र पाण्डे का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री गोविन्द बगड़वाल की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग भी रहा।

इस अवसर पर शुभाष गुप्ता (संरक्षक), भूवन छिम्वाल, विजय गुप्ता, विपिन बल्यूटिया, सुनील बमेटा, बलजीत आनंद, बिनोद गर्ग, भूवन जोशी, सुनील साहनी, रणजीत सिंह, अनिल अग्रवाल, सोनू साहनी, करनैल सिंह, हरजीत सिंह विज, अमरजीत सिंह, विशाल शर्मा, पूरन सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता, सागर चन्द सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही सुबह सैर क्लब के सदस्य नवल अग्रवाल, मनोज जोशी, शुभाष जायसवाल, मुकेश कपूर, विपिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, एन.सी. पाण्डे, आर.के. भारद्वाज, रमेश जोशी, आलोक सक्सेना समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं बुजुर्ग महिलाएं भी मौजूद रहीं।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच करते हुए मेडिकल टीम एवं उपस्थित सदस्यों की समूह तस्वीरें भी ली गईं, जिनमें लोगों का उत्साह और सहभागिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहे।

