मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया

Spread the love

                               

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹46.24 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। साथ ही दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

                           

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रारंभिक वर्षों में सीमित संसाधन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, उत्तराखंड ने निरंतर चुनौतियों का सामना करते हुए विकास, समृद्धि और सुशासन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट 55 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 1300 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इन 25 वर्षों में हमारे शहरों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति दी और रोजगार के अवसर सृजित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात कर राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, श्रीमती फरजाना बेगम, मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, गुंजन सुखीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, महापौर दीपक बाली, गजराज बिष्ट, शम्भू पासवान , श्रीमती कल्पना देवलाल, शैलेन्द्र सिंह रावत, अजय वर्मा उपस्थित रहे।

Vishal Sharma