Hospitality Industry के दिग्गज राजेन्द्र लार्ड की ‘द बाग’ में कॉर्पोरेट डेवलपमेंट डायरेक्टर के रूप में हुई वापसी

Spread the love

​होटल एवं आतिथ्य उद्योग (Hospitality Industry) के बहुचर्चित और अनुभवी पेशेवर राजेन्द्र लार्ड ने एक बार फिर ‘द बाग’ (The Baagh) के साथ अपनी नई व्यावसायिक पारी की शुरुआत की है। कंपनी ने उन्हें निदेशक – कॉर्पोरेट डेवलपमेंट (Director – Corporate Development) के रूप में नियुक्त किया है। वे कंपनी के रणनीतिक विकास, ब्रांड विस्तार और बिजनेस डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राजेन्द्र लार्ड की अगर बात करे तो उन्होंने अपने तीन दशकों से अधिक के शानदार करियर की शुरुआत नैनीताल स्थित प्रसिद्ध होटल ‘द नैनी रिट्रीट’ से की थी। लेजर होटल्स के साथ उन्होंने अपने 19 वर्षों के लंबे और सफल कार्यकाल के दौरान इस ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
​इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर लगून में लगभग डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दीं। जिसके बाद उन्होंने जिम कॉर्बेट स्थिति ‘हाना रिसॉर्ट’ की शुरुआत की और उसका लगभग साढ़े सात साल तक सफल संचालन किया।
​इसके बाद राजेन्द्र लार्ड ‘द बाग’ से जुड़े, जहाँ उन्होंने लगभग आठ वर्षों तक अपने उत्कृष्ट नेतृत्व से संस्थान को नई पहचान दी। इसके बाद उन्होंने रामनगर ढिकुली स्थित रिसॉर्ट ‘रिवर हेरिटेज’ को लॉन्च करने और उसे जिम कार्बेट में उत्कृष्ठ रिज़ॉर्ट के रूप में स्थापित करने में तीन से चार वर्षों का अपना उत्कृष्ठ योगदान दिया।
उनकी इन सभी व्यापक विशेषज्ञताओ, प्री-ओपनिंग के अनुभव और आतिथ्य क्षेत्र की गहरी समझ को देखते हुए ‘द बाग’ समूह ने उन्हें एक बार फिर आमंत्रित कर कंपनी के विकास की बागडोर उनको Director – Corporate Development के तौर पर सौंपी है।
​अपनी इस नई भूमिका पर बात करते हुए राजेन्द्र लार्ड ने कहा की ‘द बाग’ परिवार में वापस लौटना उनके लिए घर वापसी जैसा है। आतिथ्य क्षेत्र में अपने वर्षों के अनुभव के साथ, उनका लक्ष्य कंपनी के विज़न को आगे बढ़ाना, नए व्यावसायिक अवसरों को तलाशना और ‘द बाग’ परिवार में आये मेहमानों को और भी उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करते हुए ब्रांड का विस्तार करना रहेगा।”

Vishal Sharma