16 अप्रैल 1853 को यानी आज ही के दिन चली थी भारत की पहली यात्री ट्रेन, बोरीबंदर (आज का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से ठाणे तक।

Spread the love

16 अप्रैल 1853 को यानी आज ही के दिन भारत में रेलवे इतिहास की शुरुआत हुई थी , जब पहली यात्री ट्रेन बोरीबंदर (आज का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से ठाणे तक चलाई गई।
इस यात्रा की दूरी लगभग 34 किलोमीटर थी
इस पहली यात्री ट्रेन में 14 डिब्बे
जिसमें लगभग 400 यात्रीयो ने सफर किया था
इस पूरे सफर में करीब 1 घंटा 15 मिनट का समय लगा था
इस यात्रा का संचालन ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे ने किया था
इस ऐतिहासिक ट्रेन को तीन भाप इंजनों ने खींचा था जिनके नाम
साहिब, सिंध और सुल्तान थे
इस ट्रेन को 21 तोपों की सलामी दी गई थी, ये यात्रा दोपहर 3:35 बजे शुरू हुई थी
आज ही के दिन भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क की शुरुआत थी
और आज भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है
इस घटना को भारत के परिवहन इतिहास का टर्निंग पॉइंट माना जाता है

Vishal Sharma