भगवान परशुराम जयंती समारोह के लिए विधायक सुमित ह्रदयेश को आमंत्रण, हल्द्वानी में 18 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

Spread the love

हल्द्वानी। 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के के सीन भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल शर्मा ने हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश को औपचारिक आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि हल्द्वानी में भगवान परशुराम की जयंती के एक दिन पूर्व 18 अप्रैल को हल्द्वानी के आनंदम बैंक्वेट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शांभवी पीठाधीश्वर परंपूज्यनिय स्वामी आनंद स्वरूप महाराज पधार रहे है, समारोह में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विशाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विधायक सुमित ह्रदयेश से कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होकर समाज को संबोधित करने का आग्रह किया।

विधायक सुमित ह्रदयेश ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा, सद्भाव एवं विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही हल्द्वानी की जनता से भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अहवाहन भी किया

कार्यक्रम आयोजक विशाल शर्मा के अनुसार 18 अप्रैल को होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

Vishal Sharma