मुख्यमंत्री धामी ने 756682 पेंशनर्स के खातों में ₹111 करोड़ 82 लाख 52 हजार की राशि माह अप्रैल की पेंशन के रुप में हस्तांतरित की

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन क्लिक के माध्यम से विभिन्न राज्य पोषित योजनाओं से आच्छादित 756682 पेंशनर्स के खातों में ₹111 करोड़ 82 लाख 52 हजार की राशि माह अप्रैल की पेंशन के रुप में हस्तांतरित की।

                      
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की अंत्योदय के संकल्प के साथ हमारी सरकार समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक संबल प्राप्त हो सके। प्रदेश सरकार तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजन दास के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Vishal Sharma