महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी के अध्यक्ष बने डॉ. गौरव गुप्ता, सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी

Spread the love

हल्द्वानी। महाजन वैश्य महासभा, हल्द्वानी के चुनाव में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गौरव गुप्ता को सर्वसम्मति से संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकमत से उन पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने डॉ. गौरव गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महासभा समाजहित, संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गुप्ता का सामाजिक सरोकारों, पत्रकारिता और जनसेवा के क्षेत्र में लंबा अनुभव संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज की सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि महासभा के सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा सशक्तिकरण और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर महाजन वैश्य महासभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भी डॉ. गौरव गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Vishal Sharma