15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर काली सेना उत्तराखंड द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा एवं एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम संयोजक काली सेना के राष्ट्रीय सचिव विशाल शर्मा ने बताया की हल्द्वानी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 15 अगस्त को प्रात 9:00 बजे से मंगल पड़ाव से चलकर नैनीताल रोड होते हुए मधुबन बैंकट हॉल में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के समापन के उपरांत एक शाम शहीदों के नाम देशभक्ति कार्यक्रम होंगे और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज जी करेंगे यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड एक्टर गिरीश थापर एवं मैजिशियन अंकुर उपस्थित रहेंगे। हल्द्वानी के प्रसिद्ध कलाकार प्रभाकर जोशी, कविता बेलवाल एवं संगीता जोशी अपनी मधुर आवाज से सभी देश प्रेमियों को अपने गीतों के माध्यम से देश भक्ति भावना को जागृत करेंगे।


