मुख्यमंत्री धामी ने एम्स, ऋषिकेश पहुँचकर रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल, चिकित्सकों को सर्वोत्तम उपचार के निर्देश दिए

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स, ऋषिकेश पहुँचकर रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना एवं चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों को घायलों के सर्वोत्तम उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही परिजनों से भेंट कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार इस कठिन समय में घायलों व मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा की ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Vishal Sharma