लोकतांत्रिक इतिहास में 25 जून 1975 वह काला दिन है, जब आपातकाल को लागू कर लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम हुआ – मुख्यमंत्री

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, देहरादून में आयोजित ‘आपातकाल दिवस गोष्ठी’ में आई जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

गोष्ठी मे आई जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 25 जून 1975 वह काला दिन है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सत्ता जाने के भय से आपातकाल को लागू कर लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम किया था। उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, तप और बलिदान ने अंधकार में भी लोकतंत्र की लौ को बुझने नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लोकतंत्र सेनानियों के गौरव और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। लोकतंत्र के प्रति हमारे समर्पण और जनभागीदारी की भावना ही आज के ‘नए भारत’ की सबसे बड़ी ताकत है।

Vishal Sharma