
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘ऑपरेशन सिंदूर–शौर्य, सम्मान और वीरता’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों से भेंट कर उन्हें संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज भारतीय सेना का मनोबल नई ऊंचाइयों पर पहुँचा है। हमारी सेना दुश्मन के घर में घुसकर उसे मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका सशक्त उदाहरण है।

हमारी डबल इंजन सरकार भी अमर शहीदों एवं उनके परिजनों के सम्मान, कल्याण और सहयोग हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्हें हरसंभव सहायता और सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे।

