हर्षित घुघत्याल नाम का ये लड़का 2 जून 2025 से उत्तराखंड के दुनागिरी से लापता है, घर वालों ने बताया कि हर्षित 2 जून को अपने स्कूल के लिए निकला था लेकिन तब से वह घर वापस नहीं आया, बहुत ढूंढ खोज के बाद घर वालों ने हर्षित की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानी पुलिस थाने में दर्ज कराई, तभी से पुलिस और हर्षित के घर वाले इसे ढूंढ रहे हैं. घर वालों के मुताबिक हर्षित का रंग गोरा है कद करीब 5 फीट 2 इंच और नीले रंग की जींस और काले जूते पहने हुए हैं, हर्षित के घर वालों ने अपील की है कि हर्षित के बारे में जो भी जानकारी मिले तुरंत उसके घर वालों तक पहुंचाएं हर्षित के घर वालों ने 6397843717 और 8859752451 दो मोबाइल नंबर भी हर्षित की जानकारी पहुँचाने के लिए दिए है, ताजा जानकारी के मुताबिक हर्षित की आखिरी लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से मिली है उसके बाद से हर्षित की कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है, पुलिस लगातार हर्षित की तलाश में लगी हुई है घर वालों ने यह भी बताया है कि हर्षित इस साल 12वीं में फेल हो गया था तभी से हर्षित थोड़ा परेशान था और 2 जून को स्कूल जाने के बाद हर्षित घर वापस नहीं आया






