हल्द्वानी। UGC के इक्विटी नियमों को रद्द करने और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग को लेकर बुधवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में समस्त स्वर्ण समाज की ओर से विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और कहा कि किसी भी कानून या नियम का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। वक्ताओं ने UGC के इक्विटी नियमों को लेकर भी अपनी आपत्तियां सामने रखीं और इन्हें रद्द करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद स्वर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC के इक्विटी नियमों को रद्द करने तथा SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज अपने अधिकारों और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाता रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा।

प्रदर्शन मे भुवन भट्ट संस्थापक अध्यक्ष सशक्त व्यापार मंडल, प्रकाश हरबोला वरिष्ठ भाजपा नेता, अमित चौहान, विनोद पाठक, दीपक जोशी, पीयूष जोशी, संदीप पांडे, नवीन पंत, डॉ. आशुतोष पंत, मदन मोहन जोशी, हेमचंद्र भट्ट, गिरीश सत्यवाली, वैभव जोशी, मनोज बिष्ट, ज्ञानेंद्र जोशी, सीमा बत्रा, नितिन कोहली सहित सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।

