उत्तराखंड पुलिस के जवान भगवंत सिंह खोलिया ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में हासिल किया स्वर्ण पदक

Spread the love

हल्द्वानी – हरियाणा के करनाल में 22 मई से 27 मई तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान भगवंत सिंह खोलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी एवं एसओजी में तैनात एएसआई भगवानत सिंह ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए कुल 735 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्क्वाट में 302.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 162.5 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 270 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।

हरियाणा में 22 से 27 मई तक आयोजित इस ऑल इंडिया पुलिस गेम्स प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भगवानत सिंह ने उत्तराखंड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ स्वर्ण पदक हासिल किया।

अपनी सफलता का श्रेय भगवानत सिंह ने अपने परिवार, प्रशिक्षकों और पुलिस विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी।

इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और खेल प्रेमियों ने भगवानत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड पुलिस के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय मानी जा रही है।

Vishal Sharma